विविध

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, लिया ये फैसला…

कोलकाता: आज का आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। केकेआर और डीसी की मौजूदा सीजन में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। केकेआर ने डीसी को 3 अप्रैल को 106 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में दिल्ली की टीम केकेआर से हार का हिसाब चुकता करने की फिराक में होगी। ऋषभ पंत ब्रिगेड की साथ ही जीत की हैट्रिक पर नजर होगी। डीसी ने अपने पिछले दो मैचों में गुजरात और हैदराबाद को मात दी।

,कोलकाता को आखिरी मुकाबले में 261 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था। केकेआर के गेंदबाज सोमवार को गलती सुधार करने का प्रयास करेंगे। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने अब तक आठ मैचों में से पांच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने 10 मैचों में से पांच अपने नाम किए हैं और छठे पायदान पर है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का कुल 33 बार आमना-सामना हुआ है। कोलकाता ने 17 और दिल्ली ने 15 मुकाबले जीते। एक मैच बेनतीजा रहा।

 

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button