छत्तीसगढ़

Chhttigagh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के सिर पर दुर्ग आईजी ने 25 हज़ार एवं दुर्ग एसपी ने 10000 का रखा इनाम….

दुर्ग 06 फरवरी । महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के सिर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग ने 25 हज़ार एवं दुर्ग एसपी ने 10000 का रखा इनाम रखा है। इस सरगना को पकड़वाने के जिम्मेदार व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अप्रैल 2022, अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना 23 जून 2023 एवं अपराध क्रमांक 181/2023 धारा 420 भादवि 7 (1), 4,5,7,8 घटना 04 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी सौरभ चन्द्राकर पिता रामेश्वर चन्द्राकर उम्र 27 साल साकिन कैम्प 01 मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है

।राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button