विविध

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से झुलसे…

कवर्धा :जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग झुलस गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी आकाशी बिजली गिरने से हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, रेंगाखार थाना के तितरी गांव में 7 लोग गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद सभी पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक की मौत हो गई और 6 घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक का नाम जितेंद्र पटले बताया जा रहा है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button