अपना जिलाबोडला

बोड़ला क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में 3 लोग हुए घायल

   ( दीपक मागरे )

बोड़ला – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला के परिसर में शाम 5:30 से 6:00 बजे इस दरमियान आपातकालीन सेवा की डायल 112 की तीन गाड़ियां धड़ाधड़ पहुंची जिसमें तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पीड़ित व्यक्तियों को डायल 112 की टीम के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया है जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन 2 लोगों की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है इस विषय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला के बीएमओ डॉक्टर विवेक चंद्रवंशी ने बताया दोनों लोगों को सामान्य उपचार के बाद में उचित इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ‘ गया है
पहली घटना
आज गुरुवार को चिल्फी थाना के चिल्फी नागमोड़ी बंजारी घाट में एक व्यक्ति का सड़क हादसे में पैर टूट जाने की घटना घटी जिसे चिल्फी थाना के डायल 112 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला इलाज हेतु पहुंचाया गया घटना के विषय में और अधिक जानकारी देते हुए चिल्फी थाना के डायल 112 के आरक्षक तोरण नेता व चालक चुममन साहू ने बताया की तूफान गाड़ी में ग्राम दुलदुला के हीरा सिंह पिता आसाराम का दाहिना पैर टूट जाने की घटना घटी घटना के विषय में आसाराम के परिजन जिनमें उसके चाचा पिता प्रभु मंदारिया आगरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोड़ला के छिंदहा पोंडी की ओर जा रही तूफान गामा में आ रहे थे मेंल अत्यधिक भीड़ होने के कारण परिवार के बाकी लोग अंदर बैठ गए और तीन चार लोगों को पीछे स्टैंड में खड़ा कर लटका लिया गया था घाट उतारने के दौरान मंदिर के पास पहले मोड में ही गामा की ट्रक से सामान्य टक्कर हो गई जिससे पीछे खड़े लोग गिर गए आसाराम घटना के वक्त बीच में खड़ा हुआ था जिससे वह गाड़ी से कूद नहीं पाया टक्कर के बाद गाड़ी पीछे नाली में जाकर उसका दाहिना पैर नाली में जाकर जोर से टक्कर खाने से उसका घटनास्थल पर ही टूट गया घटना की सूचना डायल 112 को दी गई डायल 112 की टीम ने देर न करते हुए इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

  • दूसरी घटना में बाइक से गिरे पति पत्नी
    आज गुरुवार को हुए दूसरी घटना में पांडा तराई के पास स्थित भोरमदेव पब्लिक स्कूल के पास खड़ावदा के बाइक सवार दंपत्ति गिर गये जिसे पोंडी चौकी के डायल 112 के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया इस विषय में मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी पांडातराई से खड़ावदा खुर्द वापस आ रहे थे उसी दौरान पांडातराई के भोरमदेव स्कूल के पास बन रहे सड़क के कारण दोनों फिसल कर गिर गए जिससे चंपा साहू पति रेशम साहू साकिन खड़ावदा किस सिर में गंभीर चोट आई थी घटना के बाद रेशम साहू अपनी पति को बस में उठाकर काम पड़ा था वापस आ गया जहां पर उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसने डायल 112 को फोन किया डायल 112 ने उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बोरला लाया जहां तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़िता के इलाज में जुट गए इलाज के दौरान पीड़िता को बार बार उल्टी आ रही थी जिससे हेड इंजरी की आशंका बन रही थीउसे सामान्य उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया बीएमओ विवेक चंद्रवंशी ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट है इलाज के दौरान पीड़िता को बार बार उल्टी आना हेड इंजरी की शिकायत है जल्द ही पीड़िता को उचित उपचार मिलना आवश्यक है अतः उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया

आम पेड़ से गिरा पत्थर महिला का फूटा सिर

विकासखंड के ग्राम खढोदा जंगल में आम तोड़ने गई महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई जिसे बोड़ला थाना के डायल 112 के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के विषय में डायल 112 के आरक्षक उमेश राजपूत व चालक गीता तिलकवार ने बताया खड़ादा जंगल की भागा बाई पति लछमण मानिकपुरी कबीर पारा खड़ावदा में आंधी तूफान के दौरान आम पेड़ के नीचे आम बिन रही थी इसी दौरान पेड़ के ऊपर से अचानक पत्थर गिरा जो उसके सिर पर आ गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई उसे इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button