अपना जिलाबोडला

दलदली मुकाम रोड में पिकअप पलटने से एक की मौत 9 घायल

( दीपक मागरे बोडला की खबर )

बोड़ला – विकासखंड मुख्यालय के दलदली वनांचल क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से कल मंगलवार शाम 5:00 से 6:00 के दरमियान सवारी भरकर पीपर खूंटा की ओर जा रही पिकअप के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं । घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला एवं जिला चिकित्सालय कवर्धा तरेगांव जंगल पुलिस के जवानों के द्वारा पहुंचाया गया जहां घायलों में एक की मौत हो गई

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

मंगलवार को दलदली साप्ताहिक बाजार में दलदली के आसपास के 5 पंचायतों के दर्जन से अधिक गांव के बैगा आदिवासी खरीदी करने बाजार में आते हैं कल बाजार के दिन खरीदारी कर शाम को गांव के ही पिकअप से अपने गांव पीपरखूंटा की ओर लौट रहे थे उसी दौरान दलदली से 1 किलोमीटर दूर मुकाम रोड में पिकअप मोड में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 9 लोग घायल हो गये और एक की मौत हो जाने की खबर मिली है

घटनास्थल पर पुलिस और लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई थी पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी युवराज सिंह के निर्देश पर तरेगांव पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ मदद पहुंचाने में जुट गए लोगों को किसी तरह वाहन जुटाकर वाहन में बिठाकर प्राथमिक उपचार हेतु तरेगांव व गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला एवं जिला
चिकित्सालय कबीरधाम पहुंचाने का प्रबन्ध किया गया जिसमें स्थानीय लोगों का भी योगदान रहा थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को जब्त तक कर थाना लाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है मृत व्यक्ति के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है

ये हैं घायल
घटना के विषय में और अधिक जानकारी देते हुए तरेगांव जंगल के थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया की दलदली मुकाम रोड पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 09 जेएन 4095 पलटने से 10 लोग घायल हो गए जिनमें गंभीर रूप से घायल मानसिंह पिता भदू उम्र 35 वर्ष पीपरखूंटा की मौत हो गई है इसके अलावा दशरू पिता चरवाहा उम्र 70 वर्ष साकिन पीपरखूंटा, बरतू बैगा पिता झगरू बैगा उम्र 55 वर्ष साकिन पिपरखूँटा, दशमा पति राम सिंह उम्र 50 वर्ष साकीन पीपरखूंटा ,रमिया बाई पति पचहा उम्र 55 साल ग्राम हड़ही ,समलबाई सुमरित उम्र 50 वर्ष हड़ही ,उजियारा पति जगत उम्र 50 वर्ष हड़ही, खजहि बाईपति कार्तिक उम्र 58 साल साकिन पिपरखूँटा, सातो पति सम्मल बैगा उम्र 32 साल साकिन पिपरखूँटा की 4 माह का बच्चा फ्रेम एवं प्रियंका उम्र 3 साल भी घायल हो गए इन्हें सामान्य छोटे भाई हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंडा में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि काशीराम उइके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुंचकर घायल एवं पीड़ितों से मिलकर उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन से इनके इलाज के विषय में जानकारी ली।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button