अपना जिलाबोडला

सोशल मीडिया में प्रसारित फेक वीडियो, फोटो या किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट से बचें

सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

( दीपक मागरे की खबर )

बोड़ला –  विकासखंड मुख्यालय के नए थाना भवन मे तहसील के एसडीएम एसडीओपी के द्वारा क्षेत्र मे शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक बुलाई गई।
बैठक में नागरिकों से शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में आज तहसील के आला अधिकारियों ने चर्चा किया जिसमें एसडीएम संदीप ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगदीश पुरी के एवं तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी एस आई बी पी गजेंद्र एवं नगर के जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों जिनमें अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू मनमोहन अवस्थी ईश्वर प्रसाद शर्मा नरेश जायसवाल राजेंद्र तिलक वार तुलसी पटेल विजय पाटिल विसर्जन धुर्वे रफीउल्लाह खान बंटी खान अर्जुन पटेल एवं मीडिया के दीपक माग्रे आदि की उपस्थिति में थाना भवन के सभाकक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

नागरिकों से चर्चा की गई

प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से चर्चा में सभी प्रवेश मार्गों , संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने एवं लागातार पेट्रोलिंग करने पर बातचीत करते हुए नागरिकों से भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु विचार आमंत्रित किया गया जिसमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में हर हाल में मदद करने की बात नागरिकों ने कही

फेक न्यूज़ व भड़काने वाले पोस्ट पर की जाएगी कार्यवाही

एसडीएम संदीप ठाकुर व डीएसपी जगदीश उईके ने कहा कि कबीरधाम जिले की सीमावर्ती जिला बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में ना आने, अफवाहों से बचने, फेक वीडियो, फेक फोटो या किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट जिससे किसी भी धार्मिक आस्था या व्यक्ति की छवि धूमिल हो सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने से बचना चाहिए। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्रकार जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं अन्य प्रचलित सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारी एवं अपुष्ट खबरो से बचने की अपील की। उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह करते हुए कहा है कि समसामायिक घटना से संबंद्ध किसी भी प्रकार की अपडेटेड खबरों को संबंधित अधिकारियों से पुष्टि के उपरांत ही पूरी गंभीरता से तथ्यात्मक जानकारियों के साथ ही प्रकाशित एवं प्रसारित करें।

सोशल मीडिया पोस्ट पर रखी जा रही है निगरानी

समस्त जिले के संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर निगरानी रखी जा रही है खासकर सोशल मीडिया कंटेंट पर पुलिस ज्यादा सक्रिय है और लगातार पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा भी सोशल गतिविधि का नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सोशल मीडिया में कोई भी कंटेंट बिना सोचे और विचारे नहीं डालना है नहीं तो तथ्यों के अभाव में उन पर कार्रवाई हो सकती है उन्होंने कहां कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का उलंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया व अन्य नेटवर्क द्वारा फलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button