अपना जिलाबोडला

किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला दहन

  ( दीपक मागरे की खबर )

छत्तीसगढ़ के किसानों को तस्कर शब्द की गलत टिप्पणी को किसान का अपमान बताया

नाराज बोड़ला के कांग्रेस कार्यकाताओं ने पुतला दहन किया

बोड़ला – छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार मंगलवार बाजार के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा किसानों के विषय में की गई गलत टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया । गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार 20 क्विंटल धान खरीदी कर रही है जिस पर कांग्रेस की सरकार को यह बताना चाहिए कृषि उत्पादकता में किस जिले में 20 क्विंटल धान होता है नहीं बताए तो क्या सरकार द्वारा धान तस्करी को बढ़ावा दिया जाएगा क्या कांग्रेस का यह नया स्टार्टअप होगा धान तस्करी के बयान से किसान कांग्रेस व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जवाब देते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और विचलित होकर अनाप-शनाप बातें कह रही है उन्होंने 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा झूठ और अनाप शनाप बयान बाजी को गलत बताते हुए इसे किसानों का अपमान कहा इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा के 15 साल के राज में किसानों का शोषण हुआ धान खरीदी में वादों को पूरा नहीं किया गया युवाओं का शोषण हुआ सरकारी विभागों में भर्तियां बंद कर दी गई थी नौकरी देने की वजह संविदा और आउटसोर्सिंग के माध्यम से बाहर ही लोगों को रखा जाता था इसके ठीक विपरीत कांग्रेस की सरकार के द्वारा इन सभी मुद्दों पर प्रमुखता के साथ कार्य किए जाने से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार का विरोध करते करते बौखलाहट में जनता से जुड़ी योजनाओं का भी विरोध करने लगी है मीडिया प्रभारी दीपक मागरे ने बताया भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के किसान विरोधी टिप्पणी पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर वर्मा एवं किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा अजमत उल्लाह खान अमर वर्मा शिव प्रसाद वर्मा मनमोहन अवस्थी रामचरण साहू दीपक मागरे गोरे चंद्रवंशी संतोष अवस्थी ओम प्रकाश शर्मा अमित वर्मा छवि वर्मा विसर्जन धुर्वे अशोक गुप्ता हीरा लाल कोसले जनपद सदस्य सरपंच श्याम मसराम भगवानी साहू कुमार पटेल सुरेश सरपंच मनहरण चंद्रवंशी राजेश मानिकपुरी तिरण वर्मा राजेश जांगड़े कलप पात्रे दिनेश वर्मा नरेंद्र चंद्रवंशी इसराइल खान परमेश्वर मानिकपुरी नारद वर्मा उपस्थित रहे

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button