छत्तीसगढ़

पी.एम. किसान सम्मान निधि के तहत 17 वी किस्त जारी…

जिले के 51 हजार 32 किसानों के खाते में 10 करोड़ 39 लाख रुपया हुआ हस्तांरण...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी–

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत 17 वी किस्त की राशि जारी की गई है। जिसके तहत पंजीकृत किसानो को 2000 /- राशि आधार लिंक बैंक खाते में सीधे अंतरित की जावेगी। जिला एवं विकासखंड स्तर में पी.एम. किसान उत्सव दिवस मनाया गया। कृषि महाविद्यालय छुईखदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित किसानो को प्रधानमंत्री का वर्चुअल लाईव उद्बोधन दिखाया गया तथा कार्यक्रम में कृषको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, उप संचालक कृषि श्री राजकुमार सोलंकी, जिला अध्यक्ष श्री खम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री बिशेसर साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में कृषक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना विगत 06 वर्षो से अर्थात् 2019 से प्रतिवर्ष पंजीकृत किसानो को राशि 6000/- सीधे आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में दिया जा रहा है अब तक योजनांतर्गत 16 वी किस्त जारी की जा चुकी है। इसी अनुक्रम में आज 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वाराणसी उत्तरप्रदेश से 17 वीं किस्त की राशि जारी की गयी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर कमलो द्वारा जिले के 51 हजार 32 किसानों को 17 वीं किस्त की राशि 10 करोड़ 39 लाख रू. हस्तांरण प्रक्रिया की शुरूवात की गयी।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button