खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने जिला स्तरीय दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों की बैठक ले कर आवशय निर्देश दिए। उन्होंने बताया की जिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय में प्रातः 7 से 8 बजे तक किया जाना है। जिसके सुचारू संचालन हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल को नोडल अधिकारी तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री दीगेश देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इनके सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है। जिसमे पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था, सम्पूर्ण तैयारी, जनप्रतिधियो की उपस्थिति सुनिश्चित करने, नगर पालिका परिषद तथा जनपद पंचायत को कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, पीने के पानी एवम टैंकर की व्यवस्था, खाद्य विभाग को स्वाल्पाहार की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, ग्रीन मेट, कारपेट, योगा मेट, गद्दा, सफेद चादर आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा, आयुष विभाग को काढ़ा औषधि वितरण, शिक्षा विभाग को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की शिविर में उपस्थिति आदि सहित अन्य संबंधित विभागो को भी दायित्व सौपे गए है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को सौंपे गए दायित्व के निर्वहन हेतु आवशय निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होने कहा है। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी श्री आलोक कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ललित वाल्टर तिर्की, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।