छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण की एंट्री, छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। इस मामले में अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है। चंद्रशेखर ने लिखा है कि यह दमन हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और साथ ही राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।मालूम हो कि सतनामी समाज के धार्मिक स्तंभ जैतखाम में बीते मई महीने में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसके बाद उचित कार्रवाई की मांग को लेकर बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में 10 जून को भयानक तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। इस घटना को लेकर राज्य सरकार और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था।





