छत्तीसगढ़
4 जून को छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने रहेंगे बंद…

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और कल यानी चार जून को मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। चार जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि, कल छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना Counting of votes शुरू होगी। इस दौरान 11 जिला मुख्यालयों में डाक मत पत्र की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर Returning Officer के समाने की जाएगी। हर लोकसभा सीट की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं पांच विधानसभाओं के लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए 4362 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।




