छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न….मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका..

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो – हेमन्त तिवारी
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के तैयारियों के लिए आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान में अंतिम रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्री प्रमोद शुक्ला रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद वन टू वन सभी गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक परेड कंमाडर श्री के देव राजू तथा सहायक उपनिरीक्षक श्री बलराम कोसे ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 9 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस 40 वी वाहिनी, छ ग बल 21 वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
*सांसद श्री संतोष पांडे जिला स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण*




