छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार…

रायपुर | अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार की अवधि बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गई. इसी के साथ छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया. प्रत्याशी अब डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे. इस दौरान अचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की एक मात्र बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. इस दौरान 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिसके मद्देनजर 1961 मतदान केंद्र बनाए गए है, इनमे 96 मतदान केंद्र संवेदनशील इलाकों में है.




