KKR vs SRH IPL 2024 FINAL: IPL 2024 का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन का क्वालिफायर-1 भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खोला गया था, जिसमें कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली थी। कोलकाता और हैदराबाद फाइनल में पहली बार भिड़ेंगी। KKR चौथी और SRH तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। कोलकाता दो और हैदराबाद पांच साल बाद फाइनल खेलेगी।
IPL में कोलकाता ने हैदराबाद से दोगुने मुकाबले जीते
KKR vs SRH IPL 2024 FINAL: हेड टु हेड में KKR का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए। इनमें से 18 मुकाबले KKR ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते। दोनों टीमों के बीच इस सीजन दो मुकाबला खेला गया, दोनों कोलकाता ने जीता। लीग स्टेज में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR महज 4 रन के मार्जिन से जीती थी। दूसरा क्वालिफायर-1 खेला गया, उस मैच में कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली