छत्तीसगढ़

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट 9 लोगों की मौत…

बेमेतरा। बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज 5-6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट की वजह से प्लांट का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जहां काम करने वाले मजदूरों के शवों के चिथड़े दूर-दूर तक नजर आ रहे हैं, लेकिन घटना के दो घंटे बाद भी घटना के हताहतों की पुष्ट जानकारी तो दूर मलबा हटाने का काम तक शुरू नहीं हुआ है. इस बीच चार घायल मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button