छत्तीसगढ़
पत्रकारों पर आरोप लगाना विधायक को पड़ा महंगा…..विधायक के खिलाफ पत्रकार हुए लामबंद,, आईजी,एसपी से हुई शिकायत…
दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन को अपने पर्सनल फेसबुक अकाउंट पर पत्रकारों को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ता दि...

भिलाई:- दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन को अपने पर्सनल फेसबुक अकाउंट पर पत्रकारों को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ता दिख रहा है। उन्होंने पत्रकारों को ब्लैकमेलर और दलाल जैसे शब्द का उपयोग किया है। इसको लेकर पत्रकार लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आईजी दुर्ग राम गोपाल गर्ग और एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को रिकेश सेन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।





