
पंडरिया – जैन समाज पंडरिया के द्वारा आज महावीर स्वामी जन्मोत्सव के उपलक्ष में गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 77 लोगों ने रक्तदान किया आपको बता दें कि पंडरिया जैन समाज के द्वारा महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर यह आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं पुरुष व युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह आयोजन जैन समाज का था किंतु पंडरिया के सभी समाज के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया 77 यूनिट रक्तदान आज किया गया इस अवसर पर 15 महिलाओं ने रक्तदान किया।बिलासा ब्लडबैंक के व्दारा ब्लड कलेक्ट किया गया। हरीश जैन, मनदीप सलूजा, अंगुर जैन,पीयुष, कोमल, गुनगुन सहित 77 लोगो ने आज महावीर स्वामी जन्मोत्सव पर रक्त दान किये। 




