विविध

*टीचर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

 

शिक्षकों के पदोन्नति संबंधी पांच सूत्रीय मुद्दे शामिल

कवर्धा – टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गुप्ता के माध्यम से छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक एवं संयुक्त संचालक दुर्ग के नाम पदोन्नति संबंधी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा. पांच सूत्रीय मांगों में एक जनवरी 2023 की स्थिति में शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति हेतु रिक्त पदों को सार्वजनिक किया जावे. एक अप्रैल 2023 की स्थिति में विषयवार प्रावधिक वरिष्ठता सूची जारी कर दावा-आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय देकर अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित किया जावे. व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर क्रमशः पदोन्नति दिया जाए, ताकि अधिकाधिक शिक्षकों को पदोन्नति मिल सके. प्रदेश के जिले व संभाग में अलग-अलग तिथियों में पदोन्नति आदेश जारी किए जाने से शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होता है, अतः पदोन्नति हेतु समयबद्ध कार्यक्रम जारी कर एक निश्चित तिथि में पदोन्नति आदेश जारी किया जावे. पदोन्नति पश्चात पदांकन में विधिवत प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने से विवाद की स्थिति निर्मित होता है, जिससे विभाग की छवि धूमिल होता है. छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सात नवम्बर 2022 को जारी पत्र में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद में पदोन्नति उपरांत कॉउंसलिंग के आधार पर पदांकन करने का निर्देश दिया गया है. अतः पदांकन में पारदर्शिता के लिए शिक्षक संवर्ग के सभी पदों पर पदोन्नति उपरांत कॉउंसलिंग के आधार पर पदांकन करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किया जावे. इस दौरान प्रमुख रूप से रमेश कुमार चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, गोकुल जायसवाल, सुरतिया साहू, राजकिरण चन्द्रवंशी, रंगलाल बारले, राजेन्द्र निर्मलकर, रामसिंह साहू, नरेंद्र चंद्रोल, दिनमधुर वर्मा, भागवत कौशिक, चतुर मेरावी, रामसिंग धुर्वे, ईश्वरी पटेल, हुकमीचंद धुर्वे, सुशील झारिया , कैलाश चन्द्रवंशी, राजेन्द्र तलवरे आदि उपस्थित रहे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button