भोरमदेव महोत्सव मे अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुती देगी

0 भोरमदेव महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम
कवर्धा – भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन बोड़ला विकासखंड के ग्राम बारपानी निवासी मोहतु बैगा एवं साथी के द्वारा बैगा नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। मंच में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की मीनट-टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित कर ली गई है। इसके बाद जिले के स्कूली बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। बोडला के रजउ साहू छत्तीसगढ़ की लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। रायपुर की श्रीमती पूर्णश्री राउत भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती हुए ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देगी। भिलाई की ऋतु वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ की पण्डवानी की प्रस्तुति देंगे। कोरबा के श्री जाकिर हुसैन द्वारा सुपर हिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच का शंमा बांधेगे। इसके बाद छत्तीसढ़ के लोकगीतों के गायन की प्रस्तुति देते हुए सुनील तिवारी आयोजन को आगे बढ़ाएंगे।
भोरमदेव महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्याक्रमों का शुभारंभ होगा। खैरागढ़ के डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरूदास मानिकपुरी छत्तीसगढ़ लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को आगे बढाएंगे। भाटापारा के सुश्री अंशिका चौहान द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। ग्राम दुल्लापुर के गोलू दिवाना द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। रायपुर से आए डॉ. आरती सिंह द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाएंगे। इसके बाद सारेगामापा विजेजा सिंगर सुश्री इशिता विश्वकर्मा एवं उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत से महोत्सव का मंच सजेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोकगायिका श्रीमती अल्का चंद्राकर और उनकी टीम कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए महोत्सव के समापन बेला तक पहुंचाएंगे।





