बोडला

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत सिंघारी में किया गया आयोजन यात्रा का मकसद 2047 में 100 साल होने पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

बोड़ला न्यूज – बोड़ला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिंघारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय काशीराम ऊइके जी (मंडल अध्यक्ष भाजपा बोडला) हुए शामिल मंडल अध्यक्ष ने बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है जिसका मकसद 2047 में 100 साल होने पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों का विकास बहुत जरूरी है। सरकार के मध्यम से लगभग 85 योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ मिल सके ।

ग्राम पंचायत सिंघारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में माननीय काशीराम ऊइके जी (मंडल अध्यक्ष भाजपा बोडला),अध्यक्षता श्री नरेश चंद्रवंशी जनपद सदस्य बोड़ला ,भाजपा नेता श्री सुनील मानिकपुरी जी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री नन्दराज ऊइके , श्री सुदर्शन वर्मा जी , श्री खगेश वर्मा जी , श्री सुशील शर्मा जी , श्री संतोष बिजीया जी , श्री मानिक श्याम ,मंडल मंत्री बोड़ला कुलदीप चंद्रवंशी ,रामजी , रजनू ,शंकर साहू ,एवं कामाडबरी, सिंघारी और बैजलपुर तीनो ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

 

  • Tuleshwar patel (Block reporter bodla) 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button