छात्र-छात्राओं को आत्म सुरक्षा का मिल रहा प्रशिक्षण

बोड़ला उज्जवला न्यूज
बोड़ला उज्जवला न्यूज. – बोड़ला विकासखंड के राजानवागांव संकुल केंद्र के अंतर्गत माध्यमिक शाला बरहठठी, अमरोड़ी, राजानवागांव, चिखली, बाघुटोला, खिरसाली में अध्यनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में विशेष परिस्थिति में अपनी आत्म सुरक्षा स्वयं करना है। प्रशिक्षक तुलेश्वर पटेल ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को अपनी बचाव कैसे करना है, इन विषयों पर अभ्यास और प्रशिक्षण दे रहे हैं।
महिलाओं के साथ हमेशा अत्याचार होती रहती है। इसलिए अपनी सुरक्षा स्वयं करना बहुत जरूरी है। आज भी समाज में अंधविश्वास व्याप्त है। आज पुरुष और महिलाओं में समानता दिखाई नहीं देती है। इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने की जरूरत है। ताकि महिलाएं समाज में निर्भय होकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। संकुल समन्वय कामता चंद्रवंशी ने प्रशिक्षक तुलेश्वर पटेल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की है।
- Tuleshwar patel (Block reporter bodla) उज्जवला न्यूज




