अपना जिलाबोडला

बनगौरा घाट में बिजली विभाग के लिपिक ने लगाई फांसी

( दीपक माग्रे बोडला की खबर )

बोड़ला – विकासखंड मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर दलदली पंचायत के ग्राम बनगौरा में घाट के नीचे बिजली विभाग के लिपिक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली मध्य प्रदेश के मवई से दलदली आते हुए छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बॉर्डर के बनगौरा के पास सड़क किनारे सौ से डेढ़ सौ मीटर दूर घाट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना के विषय में तरेगांव थाना के प्रभारी युवराज साहू ने बताया की कल शाम लोगों के द्वारा मध्य प्रदेश की सीमा से लगे बनगौरा घाट में अज्ञात मोटरसाइकिल के खड़े होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस की टीम व मृतक के परिजनों के द्वारा मोटरसाइकिल के आसपास खोजबीन किए जाने पर पाया कि बोड़ला के बिजली कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत रोशन यादव पिता दीपक यादव उम्र 30 वर्ष पता ग्राम सुंदरा थाना चिखली जिला राजनांदगांव वर्तमान पता नगर पंचायत बोड़ला के द्वारा बनगौरा के जंगल में मोम की रस्सी से फांसी लगाकर आतमहत्या कर लिया है घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बोड़ला भेजा गया

परिजनों को दी थी जानकारी

घटना के विषय में और अधिक जानकारी देते हुए तरेगांव जंगल थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि लावारिस हालत में बनगौरा में मोटरसाइकिल मिलने पर आरटीओ से नंबर ट्रेस करने पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल रोशन यादव के नाम पर दर्ज है और पतासाजी करते हुए युवक के बारे में और अधिक जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई और सवेरे जाकर परिजनों की उपस्थिति में युवक की पतासाजी की गई शव मिलने पर पंचनामा कर शरीर को उतारा गया और पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया

बैग में मिले रुपये

थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि युवक बिजली ऑफिस बोड़ला में कैशियर के पद पर कार्य करता था उसके पास से बैग में लाखों रुपए मिले हैं तथा आसपास खाने-पीने के समान भी पड़ा हुआ था युवक का मोटरसाइकिल दलदली की ओर आते हुए खड़ा था युवक के द्वारा मध्यप्रदेश के मवई जाकर मोम की रस्सी व अन्य खानेपीने की सामान खरीद कर वापस होते वक्त आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है

घटनास्थल पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी

घटना की सूचना पुलिस थाना तरेगांव जंगल के द्वारा प्राप्त होने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए बिजली विभाग के अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी चाही गई तो अभी उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और जांच करने की बात कही

परिजनों ने की जांच की मांग

घटना पर युवक के परिजनों ने जांच की मांग की है उनके अनुसार युवक रोशन यादव की ड्यूटी बोड़ला में और वह किन कारणों से दलदली क्षेत्र में पहुंचा यह जांच का विषय है और उसके पास बैग में बड़ी मात्रा में कैश भी है मिला है, ऐसे में क्या कारण है कि वह अपने कार्यस्थल से 40 किलोमीटर दूर जंगल में आकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है यह सब जांच का विषय है इस विषय में थाना प्रभारी युवराज साहू ने कहा कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button