अपना जिलाकवर्धा

भारी बारिश से कई गांवो का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

कवर्धा – जिले भर में हो रही बारिश से आमजन हुए परेशान, नदी नालों में बाढ़ की स्थिति, आवागमन कई स्थानों पर अवरुद्ध, जिला मुख्यालय से कई गांव कटे, आपको बता दें कि विगत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले के कई गांवो का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पंडरिया के हरि नाला में जल स्तर बढ़ गया है और पुल के ऊपर से 2 फीट पानी बह रहा है जिसके कारण पुलिस ने ऐतिहात के तौर पर बेरीकेट्स लगा दिए हैं जिले से संपर्क टूट गया है लोगों का आना-जाना बंद हो गया है आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । इधर कवर्धा नगर के कई निचली हिस्से में पानी भर गया है लोगों को परेशानी हो रही है साथ ही साथ संकरी नदी एवं हाफ नदी तथा आगर नदी सहित अन्य छोटी बड़ी नदी नाले का जलस्तर काफी बढ़ चुका है जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button