स.लोहारा
स्वास्थ्य कर्मियों का भ्रष्टाचार उजागर होने पर बौखलाहट, सच दिखाने वाले पत्रकार पर झूठी शिकायत दर्ज, पत्रकार संघ जल्द ही मिलेंगे सीएमएचओ और पुलिस अधीक्षक से….

कवर्धा:संवाददाता- लोहारा केवल मानिकपुरी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल-सबसे चिंता की बात यह है कि इन गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है। कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और मरीजों की अनदेखी के आरोप कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता इस समस्या को और गंभीर बना रही है।
आखिरी सवाल: सच को कब मिलेगा इंसाफ
यह घटना केवल स.लोहारा स्वास्थ्य केंद्र तक सीमित नहीं है। यह सवाल उठाता है कि क्या पत्रकारों को उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए डराया-धमकाया जाएगा? क्या सच्चाई के लिए लड़ने वालों को हमेशा ऐसे ही झूठे मुकदमों का सामना करना पड़ेगा?
नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग




