स.लोहारा

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपियों को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही...

लोहारा :संवाददाता (केवल मानिक पुरी)…..कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी तरुण सिंह पिता स्वर्गीय राम सुहागे राजपूत उम्र 45 वर्ष साकीन ग्राम कोटगाँव थाना सहसपुर लोहारा को ग्राम कोटगाँव में अपने किराना दुकान के सामने अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से 1800/ मि.ली. लीटर अवैध शराब कीमत 800/ रुपये व बिक्री रकम 400/रुपये कुल 1200/ रुपये को पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक- 40/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button