देश-विदेश
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन को लेकर अलर्ट: कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी समेत कई भोजपुरी स्टार होंगे शामिल, बागेश्वर धाम में व्यवस्था के लिए बुलाई गई पुलिस फोर्स….

छतरपुर:उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के बाद हुए हादसे को लेकर मध्य प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। बागेश्वर धाम मे कल कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम होना था जो आज शाम से ही शुरू हो गया है। बाहर से फोर्स बुलाकर बागेश्वर धाम मे सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिये लगा दिया गया है। एसपी के अनुसार कार्यक्रम मे भारी भीड जुटने की संभावना है। इसके लिये 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को धाम की व्यवस्था मे लगाया गया है। वहीं इसमें शामिल होने सांसद मनोज तिवारी समेत कई भोजपुरी स्टार पहुंचेंगे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भीड़ काफी बढ़ सकती है।

हाथरस हादसे के बाद बागेश्वर धाम में कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिये लगातार अनाऊसमेंट सहित एलईडी की व्यवस्था की गई है। धाम की व्यवस्था कैसी रहेगी इसके लिये एडिशनल एसपी लगातार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन का अमला भी अपनी ओर से पूरी व्यवस्था मे लगा हुआ है। हालांकि कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने अपना एक वीडियो जारी करते हुये उनके जन्मदिन पर लोगो से अपील की थी कि वे वह धाम पर न आएं और अपने घर पर ही सुंदरकांड का पाठ कर पौधे लगाएं। बताया जा रहा है कि लगभग 40–50 हजार लोग धाम पर मौजूद हैं। रात में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए पहुंचे कलाकार




