छत्तीसगढ़

इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम…

मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती भावना बोहरा कार्यक्रम में होंगी शामिल...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी…21 जून 2024 अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रात 7 बजे जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभागीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा। वर्षा होने की स्थिति में दिलीप सिंह मंगल भवन में वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।इसके साथ ही विकासखण्ड मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button