कवर्धा

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, ट्रेनिंग सेंटर में मचा हड़कंप….

कवर्धा: एफएनएल ट्रेनिग सेंटर में शिक्षक की अचानक मौत होने से शिक्षकों में हड़कंप मच गया. यह मामला पिपरिया थाना के बिरकोना गांव का है, जहां शिक्षा विभाग की नई शिक्षा नीति के तहत 58 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था, तभी यह घटना हुईlशिक्षा विभाग की ओर से ग्राम बिरकोना में चार दिवसीय एफएनएल ट्रेंनिग दी जा रही है. नई शिक्षा नीति के तहत ट्रेनिंग एफएनएल ट्रेनिंग का आज तीसरा दिन था. शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता ट्रेनिंग लेने पहुंचे थे, तभी ट्रेनिंग के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई. इससे ट्रेनिंग सेंटर में हड़कंप मच गया!

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button