छत्तीसगढ़

दूसरी बार सांसद बने संतोष पांडे ने आभार जताने खैरागढ़ पहुंचे….

सड़क हो या रेल लाइन विकास में कोई कमी नही आएगी – सांसद संतोष पांडे

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी….

लोकसभा चुनाव में पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराकर सांसदनिर्वाचित होने के बाद सांसद संतोष पांडेयरविवार को खैरागढ़ पहुंचे। जहां खैरागढ़ केइतवारी बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं वसमर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।जिसके पश्चात उन्होंने माता शीतला के दर्शन करआशीर्वाद लिया और विजयी जूलूस में खैरागढ़की जनता का आभार प्रकट करने निकले।नवनिर्वाचित सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़ केइतवारी बाजार से बख्शी मार्ग होते हुये राजीवचौक पहुंचे। इस दौरान खैरागढ़ के ब्राम्हणसमाज व व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।सांसद संतोष पांडे ने जनता का आभार जतातेहुये कहा कि मैं राजनांदगांव लोकसभा काप्रत्याशी था तब आप सभी ने मुझे भरपूरआशीर्वाद दिया जिसके लिये मैं आप सभी काआभारी हूं। पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेशबघेल पर निशाना साधते हुये कहा कि भूपेशबघेल ने प्रधानमंत्री के लिये अमर्यादित भाषा काप्रयोग किया। खैरागढ़ के दौरे पर भूपेश बघेल ने कहा था कि जल्द ही मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सीना ठोक कर 5 साल शासन करेंगे।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल,राकेश गुप्ता,बिशेसर साहू, विकेश गुप्ता, , हेमू साहू, विनय देवांगन, खेमराज जैन, अजय जैन, आयाश सिंह बोनी, राजीव चंद्राकर, शौर्यदित्य सिंह भानु, अनिल अग्रवाल, अजय आहूजा, हर्षवर्धन वर्मा, उत्तम दशरिया, नीलिमा गोस्वामी, हेमिन लाऊत्रे, प्रीति यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button