अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी….पति-पत्नि ने मिलकर की अपने पुत्र की हत्या…

> बेटा पर था लाखो का कर्ज, घर में मां-बाप को करता था रूपयों के लिए परेशान
➤ दोनो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार
> आरोपियों के विरूद्ध धारा 302,201,120बी, 34 भादवि के तहत कार्यवाही
> गिरफ्तार आरोपीगण-
(1) जगदीश राजपूत पिता दयाराम राजपूत उम्र 55 साल साकिन घुघरीकला थाना कवर्धा (2) कुमारी राजपूत पति जगदीश राजपूत उम्र 50 साल साकिन घुघरी कला थाना कवर्धा
प्रार्थी संतोष सिंह निवासी घुघरी थाना कवर्षा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.2024 के सुबह अपने घर में आराम कर रहा था, तभी गांव का रिखीराम राजपूत फोन करके सूचना दिया कि उसका भतीजा राजू राजपूत अपने बोर घर में मृत हालत में जमीन में पड़ा हुआ है, तब सूचक ग्राम प्रमुखो के साथ बोर बाड़ी जाकर देखा तो संदिग्ध अवस्था में राजू सिंह राजपूत बाड़ी के अंदर मृत हालत में पड़ा हुआ था। जिसके गले, सिर, हाथ, पैर के घुटने, पेट में चोंट के निशान दिख रहा था कोई अज्ञात व्यक्ति राजू राजपूत को गंभीर चोंट पहुंचाकर रस्सी से गले को दबा कर हत्या कर दिया था। रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर
सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्काड के टीम एवं दुर्ग से फरिसिंक टीम मौके परबुलवाया गया एवं गंभीरता से मृतक के शव का पंचनामा किया गया, शव पंचनामा उपरांत शव का पी.एम. कराया गया जो तीन
डॉक्टरो की टीम द्वारा मृतक के शव का पी.एम. किया गया रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्या होना पाया गया।
मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध धारा 302 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की
गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री
विकास कुमार (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/काईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा
तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित कर आरोपी पतासाजी हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया। टीम द्वारा मृतक राजू सिंह के हत्या के
संबंध में हर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बारिकी से जांच करते हुए उपलब्ध भौतिक एवं परिस्थिजन्य साक्ष्य के आधार पर
परिजनों से पूछताछ किया गया दौरान पूछताछ के माता-पिता के कथनो में भिन्नता पाये जाने से उपस्थित गवाहो के समक्ष कड़ाई से
पूछताछ करने पर मृतक के पिता जगदीश राजपूत पिता दयाराम राजपूत एवं माता कुमारी राजपूत पति जगदीश राजपूत उम्र 50
साल साकिनान घुघरीकला थाना कवर्धा के द्वारा बताया कि बेटा राजू सिंह राजपूत बुरी संगत में पड़कर जुआ सट्टा खेलने का
आदी हो गया था, और घर में रखे पैसे को ले जाकर जुआ, सट्टा में उड़ा देता था जिस कारण उस पर लाखो रूपये का कर्ज था




