कवर्धा
खेत में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप…

कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी के खेत में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आज सुबह उसके शव को ग्रामीण ने खेत में पड़े हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी आनुसार मृतक का नाम राजू राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी कला ठाकुर पारा बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर बॉडी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शव संदिग्ध परिस्थतियों में मिली है, लिहाजा पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है।




