छत्तीसगढ़

पर्यावरण को संरक्षित करते हुए जिले में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा….प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैलानियों ने किया रहस्यमयी मंडीप खोल गुफा का सैर…

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गुफा का अवलोकन...

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- हेमन्त तिवारी

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन एवं विशेष रूचि से आज मंडीप खोल गुफा का पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया। इस दौरान संयुक्त दल द्वारा गुफा एवं आस—पास के स्थलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण दल के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए जिले में पर्यटन को बढाए जाने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी। ताकि यह आने वाले पर्यटक पर्यावरण के प्रति सजग व जागरूक हो सके।गौतलब है कि सोमवार को मंडीप खोल गुफा में दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है।जहां प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 15 हजार से अधिक सैलानियों ने रहस्यमयी मंडीप खोल गुफा का सैर किया।वही दर्शनार्थियों ने गुफा में स्थापित शिव लिंग के दर्शन भी किए। रहस्यमयी गुफा को लेकर लोगों के बीच बढ़ती उत्सुकता और हर सैलानियों की बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिला प्रशासन एवं स्थनीय ग्रामीणों के सहयोग से श्रध्दालु मंडीप खोल गुफा का सुरक्षित एवं निर्विघ्न दर्शन कर पाए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, अनुविभागीय अधिकारी वन छुईखदान श्री अमृत लाल खुटे, पर्यटन विभाग के अधिकारी श्री प्रमील वर्मा, श्री विजय परमार संबंधित जिला अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button