देश-विदेश
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन…. पर भावुक हुए लालू यादव, PM मोदी ने बताया मूल्यवान सहयोगी…

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Rajya Sabha MP Sushil Kumar Modi) का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर (throat cancer) से पीड़ित थे। सुशील ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा
पीएम मोदी ने बताया मूल्यवान सहयोगी सहयोगी
पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर पोस्ट लिका कि- पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।





