देश-विदेश

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने लिया आडवाणी और जोशी का आशीर्वाद…

दिल्ली:एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके निवास में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

संसदीय दल का नेता चुनें जाने के बाद पिछली बार की तरह इस बार भी नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुंचे. इस दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद थीं. मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट करने के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रतिभा से जानकारी हासिल की.

इसके बाद  मोदी वरिष्‍ठ भाजपा नेता नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे. गुलदस्ता भेंट कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया. इस दौरान मुरली मनोहर जोशी ने शाल ओढ़ाकर मोदी का सम्मान किया. अंत में मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निवास पहुंचे.

मोदी ने यहां पूर्व राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और बेटी से मुलाकात की. इस दौरान रामनाथ कोविंद ने मिठाई खिलाकर संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी. रामनाथ कोविंद एनडीए सरकार की महत्वकांक्षी वन नेशन, वन इलेक्शन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं.

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button