अपना जिलाबोडला

सचिवों ने मांग पूरी नहीं होने पर शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

( दीपक मागरे बोडला से )

बोड़ला – जनपद पंचायत परिसर के सार्वजनिक मंच में अपनी एकसूत्रीय मांग को लेकर सचिव संघ हड़ताल में बैठा हुआ है 40दिन लगभग सवा महीने बीत जाने के बाद भी सचिवों की मांग पूरी नहीं होने पर सचिव संघ के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है शासकीय करण की मांग को लेकर हड़ताल में बैठे सचिवों को 40 दिन से ऊपर का समय बीत गया है लंबे समय से सचिवों के हड़ताल में जाने से पंचायतों में सभी विभागों के कारण ठप पड़े हुए हैं मांग पूरी नहीं होने के चलते सचिव संघ के द्वारा भूख हड़ताल में बैठ जाने से समस्याओं का सामना पंचायत के सभी वर्ग लोगों के अलावा सरपंचों को भी हो रहा है

पंचायत के कामकाज प्रभावित

सचिवों के अपने 1 सूत्री मांग शासकीय करण को लेकर हड़ताल में जाने से पंचायतों के कामकाज लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में 29 विभागों का कामकाज ठप हो गया जिसके चलते आम नागरिक अपने कामों के लिए भटक रहे हैं, । शासन के महत्वपूर्ण कार्य जिनमें जन्म मृत्यु पंजीयन से लेकर राशन कार्ड पेंशन संबंधित कार्य खाता संबंधित कार्य ग्रामीणों को रोजगार प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना निवास व जाति प्रमाण पत्र भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत बैठक ग्राम सभा जन कल्याण योजना ग्रामीण भूमि नया योजना सहित पंचायत विभाग के समस्त कार्यों का संचालन बंद है ,फल स्वरूप आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

ब्लॉक सचिव संघ ने रखी अपनी बात

विकासखंड के सचिव संघ के पदाधिकारियों जिनमें शंकर अनंत गोपाल निषाद वर्मा घनश्याम तिलक वार प्रेमलाल ठाकरे चंद्रशेखर जायसवाल कैलाश चंद्रवंशी ओंकार साहू दुष्यंत राम साहू दौलत राम साहू नारायण चंद्रवंशी तीरथ झारिया जागेश्वर मरकाम विद्या भारती तिलक वा र आदि ने अपनी बात रखते हुए बताया कि शासन के द्वारा संचालित समस्त प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य सचिव के द्वारा किया जा रहा है ।पंचायत सचिव 29 विभागों के अनेक कार्यों को जमीनी स्तर तक ईमानदारी के साथ पहुंचा रहे हैं और राज्य शासन के अलावा केंद्र शासन की योजनाओं को भी लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम बीते 28 वर्षों से करते आ रहे है अपने 1 सूत्री मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ पिछले लगभग सवा महीने से हड़ताल में बैठे हुए हैं लेकिन शासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सचिवों को कमेटी गठन कर शासकीय करण करने की घोषणा की थी अतः उन्होंने जल्द से जल्द मांग पूरा करने का अनुरोध शासन-प्रशासन से किया है

क्रमिक भूख हड़ताल में बैठे सचिव

लगातार 40 दिन से अधिक समय से हड़ताल में बैठे पंचायत सचिवों ने एकसूत्रीय मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा कोई विशेष पहल नहीं किए जाने से सोमवार 24 अप्रैल से सचिव संघ के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल किया जा रहा है क्रमबद्ध अलग-अलग सचिव भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं और अपनी मांग पूरी करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं ब्लॉक सचिव संघ बोड़ला के शंकर अनंत,चंद्रशेखर जायसवाल सचिव एवं कैलाश चंद्रवंशी, तीरथ झारिया के अलावा क्रमशःप्रेमलाल ठाकरे ,लक्ष्मण चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, घनश्याम तिलक वार ,कृष्णा यादव ,मोतीराम तेका म,देवसिह पोर्ते, आल्हा राम ,संतोष मरकाम टेकनूराम पंच तिलक , मनोहर पंच तिलक बहादुर सिंह पोर्ते ,बलदेव वर्मा जगजीवन वारते ,जगतारण डहरिया ,जवाहर श्रीवास, ओंकार साहू ,रोहित साहू रामनारायण गंधर्व, चंद्रदेव वर्मा सभी सचिव 29 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल में सम्मिलित होकर सचिव संघ की आवाज को बुलंद करेंगे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button