छत्तीसगढ़

परीक्षा परिणामों से उत्पन्न तनाव से स्टूडेंट्स को बाहर निकालने एक्टिव हुए कलेक्टर अवनीश शरण….

छत्तीसगढ़दिल्ली-एनसीआरराज्यभारतविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING तीन साल की बच्ची की हत्या, आरोपी बुआ गिरफ्तार26,000 शिक्षकों की नौकरी जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के अधिकारियों के खिलाफ जांच रोक दीमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा सड़क हादसे पर जताया शोक, देखें VIDEO…हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 10+2 के परिणाम जारीचीन-तिब्बत मुद्दे का समाधान पारस्परिक रूप से लाभकारी होगा- केंद्रीय तिब्बती प्रशासनपट्टी के पार्षद ने AAP छोड़ी, फिर से कांग्रेस में शामिल1 अप्रेल, 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर अति सुरक्षा रजिस्ट्रीकरण प्लेट के लिए ऑनलाइनशहर में नहीं थम रहे अवैध डंपिंग के मामलेDKS अस्पताल के सामने एंबुलेंस चालक से लूट, आरोपी गिरफ्तारसाबुन के उपयोग से त्वचा पर होने वाले नुकसान Home/राज्य/छत्तीसगढ़/परीक्षा परिणामों से… छत्तीसगढ़ परीक्षा परिणामों से उत्पन्न तनाव से स्टूडेंट्स को बाहर निकालने एक्टिव हुए कलेक्टर अवनीश शरण, वीडियो ₹176.84 Nilmani Pal29 Apr 2024 1:24 PM x बिलासपुर। आगामी सप्ताह कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे. परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु कई बच्चे बेहतर परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण तनाव के कारण अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों और उनके पालकों के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है। बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में होने वाले तनाव को दूर करने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस संबंध में आज उन्होंने जिले केसभी 426 शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों कीवर्चुअल बैठक ली। कलेक्टर महोदय ने विद्यार्थियों को तनाव से दूर करने हेतु प्राचार्यों कोएक अच्छे माहौल बनाने की जरूरत पर विशेष जोर दिया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक सभी सम्मिलित होंगे। अवनीश शरण ने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों कोव र्तमान में काउंसलिंग की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि “होप फॉर द बेस्ट बट प्रिपेयर फॉर वर्स्ट”.

कलेक्टर ने बच्चों के तनावग्रस्त होने के प्रमुख कारणों के संबंध में कहा कि बच्चों का खुद की महत्वाकांक्षा (एक्सपेक्टेशन), साथियों से तुलना, शिक्षकों द्वारा कक्षा में विद्यार्थियों पर डाले गए दबाव एवं पालको और पड़ोसियों का प्रेशर बच्चों को ज्यादा तनावग्रस्त करता है। इसके लिए ब्लॉकऔर स्कूल के सभी अधिकारी कर्मचारी एक-एक बच्चों तक पहुंचे और यदि बच्चों में तनाव के कोई भी लक्षण है तो उन्हें दूर करने का प्रयास करें। कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024 तक बिलासपुर जिले के आधिकारिक फेसबुक पेज के द्वारा सुबह 9:00 बजे से एवं सॉंय पांच बजे से कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रमुख शिक्षाविद मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक बच्चों से सीधे संवाद करेंगे। फेसबुक लाइव पेज को ज्वाइन करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज का लिंक सभी विद्यालयों को शेयर किया गया है। कलेक्टर महोदय निर्देशित किया है कि फेसबुक लाइव का लिंक सभी पालकों एवं बच्चों व्हाट्सएप ग्रुप में भेजें और बच्चों तथा उनके पालक दोनों को फेसबुक लाइव से जोड़ने हेतु प्रेरित करें। किसी भी बच्चे अथवा उसके पालक को कोई भी समस्या है तो वह तत्काल मनोवैज्ञानिकों से और जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई बच्चा या पालक फेसबुक पेज में लाइव या सीधा नहीं जुड़ पता है तो बाद में लिंक के माध्यम से मोटिवेशनल स्पीच को देख सकता है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button