कवर्धापांडातराई

पाण्डातराई में बिजली बिल समस्या निवारण शिविर का आयोजन

उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी समस्याओं का निराकरण करवाया।

पंडरिया – संभाग के अंतर्गत वितरण केन्द्र पाण्डातराई कार्यालय परिसर में बिजली बिल समस्या निवारण शिविर का आयोजन शनिवार 18 मार्च  को किया गया, जिसमें वितरण केन्द्र पाण्डातराई के विद्युत उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी समस्याओं का निराकरण करवाया। शिविर में अधीक्षण अभियंता कवर्धा याहके  के मार्गर्दान में कार्यपालन अभियंता पंडरिया  ए. के. सिंह  एवं कार्यपालन अभियंता (सतर्कता) कवर्धा श्री देवांगन ,सहायक अभियंता बोड़ला श्री साहू, कनि.अभियंता श्री गणेा चंद्रवंशी,  खेमलाल साहू, वितरण केन्द्र पाण्डातराई के लाईन कर्मचारी व मीटर रीडर एवं नगर पंचायत पाण्डातराई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ,स्थानीय  नागरिकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 320 उपभोक्ता शामिल हुए। शिविर मे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना बिजली बिल हाफ योजना, पंप फ्लैट रेट योजना एवं मोर बिजली मोबाईल एप की जानकारी उपभोक्ताओं के साथ साझा किया।
वितरण केन्द्र पाण्डातराई कार्यालय परिसर में 176 उपभोक्ताओं का त्वरित रूप से निराकरण करके 6,02,850 रू का भुगतान कराया गया। शिविर के आयोजन से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है जिससे उपभोक्ताओं में र्हा व्याप्त है। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा लगातार शिविरों का आयोजन वितरण केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मैदानी एवं वनांचल क्षेत्रों में किया जा रहा है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार क्षेत्रीय समाचार पत्रों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से किया जा रहा है जिससे उपभोक्ता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button