छत्तीसगढ़
कुम्हारी बस हादसे में पीड़ित परिवार को कम्पनी 10 लाख रुपए मुआवजा व नौकरी देगी
गृहमंत्री ने स्थल जांच कर घटना की मजेस्ट्रियल जांच के आदेश दिये...

भिलाई:कुम्हारी में हुए भीषण बस हादसे में कल 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 13 से अधिक लोग घायल हो गए। गृहमंत्री विजय शर्मा व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घायलों से मुलाकात कर चुके हैं।

C.M. साय ने घायलों से मुलाकात के बाद हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे व नौकरी दिए जाने की घोषणा की है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कुम्हारी की घटना को लेकर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं ना हो इसकी कोशिश करनी चाहिये।वहीइस घटना को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है। साथ ही कंपनी ने 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है। वहीं मृतक परिजनों में से परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी




