छत्तीसगढ़

लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 पर गिरी गाज, किया गया बर्खास्त….

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो- हेमन्त तिवारी-

स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड-3 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनपद सीईओ खैरागढ़ ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 -10 (8) के अंतर्गत भूपेंद्र सिंह बैस सहायक ग्रेड 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुढ़ीपार तथा सीमा अग्रवाल शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला हिरावाही का सेवा समाप्त कर दिया है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक मोहेंद्र वर्मा सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला करेला और संजय धुर्वे प्राथमिक शाला पाण्डुका को सेवा से पृथक कर दिया।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button