छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में थामा दामन 2 सौ वकील शामिल हुए बीजेपी में….

रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, पहले चरण का मतदान भी बेहद करीब है। ऐसे में पार्टियों में दस-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दें कि आज हुए विधि प्रकोष्ठ के सम्मेलन में 200 अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। BJP के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश ,उपमुख्यमंत्री और कानून मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया था। भाजपा में शामिल हुए विधि प्रकोष्ठ के प्रत्येक सदस्य चुनाव के दौरान विपक्ष के हर बयान और हरकतों पर नजर रखेंगे। वहीं, विधि अनुरूप एक्शन लेंगे और जवाब भी देंगे।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button