छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 10 दिन में 24 नक्सलियों का एनकाउंटर….

जगदलपुर : बस्तर में नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। हालांकि, इस बार नक्सलियों के TCOC के दौरान पुलिस फोर्स का रवैया बेहद आक्रामक है। शनिवार सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख रुपए के इनामी हार्ड कोर माओवादी समेत 3 को ढेर कियाहै।पिछले 10 दिनों में ही फोर्स ने दक्षिण बस्तर में 24 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 22 बीजापुर और एक-एक नक्सली दंतेवाड़ा और सुकमा में मारे गए हैं। शनिवार को भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर CG पुलिस और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था।इस दौरान उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर इलाके में जमकर गोली बारी हुई थी। एनकाउंटर रुकने के बाद पुलिस से मौके से 3 नक्सलियों का शव बरामद किया। एक की पहचान नक्सलियों के सेंट्रल रीजनल कमेटी मेंबर सागर के रूप में हुई। इस पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।मारे गए 2 माओवादियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि, बड़े लीडर के साथ उसकी टीम में थे। संभवतः ये भी इनामी होंगे। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47, LMG समेत कई हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।2 अप्रैल को बीजापुर जिले के लैंड्रा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। 12 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 13 माओवादियों को ढेर किया था। इसमें तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं। बस्तर के नक्सल इतिहास में पुलिस का यह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन रहा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button