कवर्धा के स्वामी करपात्री जी आउटडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता का हुआ आयोजन….
जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान में शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश..

कवर्धा। जिले में लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आज कवर्धा के स्वामी करपात्री जी आउटडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर आमागी 26 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए हजारों युवाओं, अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनूठा संदेश दिया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को “चुनाव का पर्व, देश का गर्व“ की थीम पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर ने उपस्थिति सभी लोगो को मतदान में भाग लेते हुए शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक मतदाताओं को मतदान की प्राक्रिया में भागीदारी निभाने के लिए जागरूकता के अलग-अलग संदेश भी दिए गए। इसके तहत विशाल चित्र भारतीय मानचित्र का तैयार किया गया। सांस्कृतिक आयोजन, जिले की विशेष पिछड़ी बैगा जनजातियो द्वारा बैगानी नृत्य के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी जोन के साथ तीन स्तरों पर दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और नव वधु मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। स्काउड गाईड, दिव्यांग एनसीसी और एनएसएस सहित आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े हुए कार्यकर्ता ने रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया।




