कबीरधाम विशेष

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ग्राम लखनपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल….

कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ग्राम लखनपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनों के बीच होली और फाग का आनंद लिया। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। हालांकि सड़कों से ज्यादा नेताओं के घर में जश्न का माहौल है। नेता भी उसी रंग में रंगे हुए हैं।

वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर हैं।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button