कवर्धा

कबीरधाम:समय सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करें – कलेक्टर श्री जनमेजय…

कवर्धा, 05 मार्च 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शिकायत और जन शिकायतों से जुड़ी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जन शिकायतों, आम जनो और राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन एवं निराकरण के लिए सम्मलित किया जाता है, इस एजेंडा में शामिल प्रकरणों को बहुत गंभीरता से ले और निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की क्रियान्वयन एवं दावा-आपत्ति के बाद पात्र हितग्राहियों की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले सात मार्च को राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में सीधे उनके बैंक खाते में इस योजना की पहली किश्त का भुगतान किया जाना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुडेंगे। इसलिए इसकी समूचित तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के प्राप्त आवेदनों को दावा-आपत्तियों को निराकरण करते हुए ग्राम स्तर पर अंतिम पात्र सूची का प्रकाशन कर लिया गया है। जिले में इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की संख्या 2लाख 55 हजार 840 है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त लाभार्थियों की संख्या 34 हजार 754 है। 2574 आवेदनों में दावा आपत्ति आई थी, जिसका नियमानुसार निराकरण कर लिया गया है।

कलेक्टर ने जनशिकायतों से जुड़ी आवेदनों पर समीक्षा करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को शासकीय सेवा भर्ती एवं उनके पदोन्नति से मिलने वाली आरक्षण से संबंधित राज्य शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों एवं आदेश की संबंधित कांपियां जिले के सर्व विभाग प्रमुखों को भेजने के निर्द्रेश दिए है, ताकि जिले के दिव्यांग शासकीय सेवकों को नियमानुसार लाभ उन्हे मिल सके। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहूल गांवों के लिए नियुक्त जिला अधिकारियों को उनके ग्रामों में सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के बोडला और पंडरिया विकासखण्ड के सभी बैगा बाहुल गावों, ग्रामों और मजरा-टोला में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों ग्रामों व हितग्राहियों के समग्र विकास के लिए पक्का आवास, शौचालय, सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना के निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत सभी कार्यां को सर्व प्राथमिकता में कार्य प्रारंभ कराएं। यह काम संबंधित ग्राम स्तर पर नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों की है। उनके लिए स्वीकृत आवास को प्राथमिकता में शुरू कराएं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदर्श जनमन गांव ढोलबज्जा के आवास कालोनी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वहां स्वीकृत सभी आवास का पूरे निर्धारित वर्क प्लान के आधार पर प्रगति मे लाए। कलेकटर ने बैठक में कृषक उन्नति योजना की समीक्षा की। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री चुडामणि सिहं, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button