भाजपा सरकार महिलाओं के साथ छलावा कर रही..श्रीमति सीमा अनंत पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष….

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार की सत्ता सीन होने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका है तो वह है महतारी वंदन योजना ,चुनाव के दौरान भारतीय जानता पार्टी द्वारा अपने घोषणा पत्र में यह योजना मोदी गारंटी के साथ प्रस्तुत किया साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर बाक़ायदा विवाहित महिलाओं का फ़ार्म भराया गया वहाँ पर उम्र 21 वर्ष निर्धारित नहीं किया गया था इस प्रकार से भाजपा और इनकी सरकार द्वारा जैसे ही सरकार पर काबिज हुई पात्र अपात्र की सूची जारी कर महिलाओं के साथ धोखा करने लगा श्रीमति सीमा अनंत पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार की नियत पर सवाल उठाते कहाँ कि जब सरकार की गाइड लाइन में युवती की शादी की उम्र १८ वर्ष है और उनकी शादी हो गई है तो १८ वर्ष से २१ वर्ष के शादी शूदा लाखों पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है ये हमारी महिला बहनों के साथ सरासार धोखा है साथ आज महिलाओं को यदि आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो वह उम्र है वृद्ध अवस्था में है यहाँ पर भी सरकार महिलाओं के साथ छलावा किया हुआ है पेंशन धारी महिलाओं के अधिकारों में भी कटौती कर मिलने वाली पेंशन राशि व महतारी वंदन योजना के माध्यम से दी जानी वाली राशि में कटौती की गई है श्रीमती अनंत ने सरकार से माँग की है कि ज़रूरत मद महिलाओं पेंशन के अलावा उन्हें १००० रुपये दिये जाने की माँग की है साथ ही उम्र के आधार अपात्र माने गये १८ से २१ वर्ष के शादी शू दा महिलाओं को लाभार्थी के दायरे में लाकर मदद किया जाना चाहिए




