अपना जिलाकवर्धा

चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान के तहत जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने किया गौठान निरीक्षण

सिर्फ घोटाले की मंशा से संचालित किए जा रहे गावों में गौठान -: विरेन्द्र साहू

कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला भाजपा ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गौठान के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाते हुए चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू किया है। जिले में इस अभियान को सफलता पूर्वक मूर्तरूप देने और प्रदेश सरकार के घोटाले को जन-जन के सामने लाने जिला भाजपा ने बकायदा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और जिले में संचालित तमाम गौठानो का निरीक्षण करने कहा है। इसी कड़ी में रविवार को जिला भाजपा के महामंत्री एवं कवर्धा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम बिरकोना, पिपरिया, मोहगांव तथा खैरझिटी में संचालित गौठानो का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि इसके संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा भी की। इस संबंध में श्री साहू ने बताया कि इनमें से कई गौठानो में मवेशियों के लिए सेड तक नहीं है, मवेशियों के लिए चारा तथा पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। श्री साहू ने कहा कि इन गोठानों के रिकार्ड में शासन-प्रशासन के तथा कथित दावों के अनुरूप बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री भी दर्ज नहीं हैं। जबकि बड़ी मात्रा में गोबर खरीदी की आड़ में सरकारी रिकार्ड में खरीदी और भुगतान हो रहा हैं। श्री साहू ने बताया कि कई गौठान तो बेहद जर्जर और दहनीय हालत में हैं जिन्हे देखने से लगता है कि इनका संचालन सिर्फ घोटाले के उद्देश्य से किया जा रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि जिस ढंग से वर्षो पूर्व पशुओं के चारा के नाम पर तात्कालिक लालू प्रसाद यादव की सरकार ने करोड़ों रूपए का चारा घोटोला किया था ठीक उसी तर्ज पर प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार भी छत्तीसगढ़ में पशुओं के नाम पर गौठान बनाकर करोड़ों का गोबर घोटाला कर रही है। उन्होने कहा कि गौठानो में सरकार ने समिति गठित की है और इस समिति में अपनी पार्टी के लोगों को रखा है और इन्हें हर माह 10 हजार रूपए की राशि भी आबंटित कर रही है लेकिन इस राशि का कहां और किस कार्य में उपयोग किया जा रहा है इसका कोई हिसाब किताब नहीं हैं। इसी तरह ग्रामीणों से दो रूपए किलो में गोबर खरीदकर कम्पोस्टिंग खाद के नाम पर मिट्टी, कंकड, पत्थर पेंजकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। श्री साहू के मुताबिक निरीक्षक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी गौठानो की इस अव्यवस्था पर जमकर सरकार को कोसा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ घुरुवा राम, मंडल महामंत्री सुनील साहू, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अश्वन साहू, पार्षद गणेश, पूर्व पार्षद तुकाराम साहू, प्रदेश भाजयुमो अशोक चंद्रवंशी, महामंत्री ललित चंद्रवंशी, भेषज साहू, संजय चंद्रवंसी,दिनेश, ललित चंद्रवंशी, शिव, राम, घुरूवा, सुशील चंद्रवंशी, रामानुज पाली, प्रकाश साहू, बरसानो, आयुष, प्रकाश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button