
प.प्रदीप मिश्रा का बीरनमाला से स्वागत
कवर्धा – प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महराज का आज शनिवार को धर्म नगरी कवर्धा की पावन धरा में आगमन हुआ एक दिवसीय कथा वाचन गणेशपुरम के पंडाल में किया गया पंडित प्रदीप मिश्रा हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचे इनके पहुंचने पर नगर के प्रथम नागरिक ऋषि शर्मा के द्वारा अभिवादन किया गया एवं स्वागत की गई जिसे कथावाचक श्री मिश्रा ने मुस्कुराते हुए अभिवादन को स्वीकार किया नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा द्वारा सपरिवार महाराज जी को बिरन माला व राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।





