कबीरधाम में लगेगा पं.श्री धीरेंद्र शास्त्री का दिव्या दरबार 3तीनों तक चलेगी श्री हनुमान कथा…

कवर्धा।28 जनवरी को बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन हो रहा है। इस दिन से तीन दिनों तक भगवान श्री हनुमान जी का हनुमान कथा का आयोजन होगा, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। अग्रवाल परिवार आयोजक हैं। यह कथा कवर्धा के नया बस स्टैंड घोटिया फॉर्म में आयोजित की जा रही है। आयोजक समिति के मुकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, एवं मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि 28 जनवरी दिन रविवार से 30 जनवरी सोमवार तक हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज के द्वारा 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को 10:00 से 1:00 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन होगा। इस कथा में लगभग 3 से 4 लाख लोगों के आने का अनुमान बताया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा श्रद्धालुओं के व्यवस्था में कोई कमी नहीं की जाएगी यह कथन आयोजक समिति के द्वारा बताया गया है। आयोजक समिति के द्वारा यह भी बताया गया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा सुनने के लिए उचित व्यवस्था की गई है वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए नया बस स्टैंड के बाजू को चुना गया है आयोजन समिति के द्वारा कहा गया है कि भंडारे में जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है वह कर सकते है।




