कवर्धा

गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत..

कवर्धा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई, झोपड़ी जलने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में बैगा परिवार के पति, पत्नी और एक 8 साल का बच्चा शामिल है। घटना के बाद से गांव में हडकंप मच गया है। ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के जले हुए शव को अस्पताल भेज दिया है। मामला कुकदूर थाना के ग्राम नागा डबरी का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुकदुर थाना के अंतर्गत ग्राम नागाडबरा में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण से झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के पति पत्नी और बच्चे सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष एवं उनके पुत्र जोन्हू 12 वर्ष सो रहे थे और सुबह तीनों की लाश जली अवस्था में ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

आज सुबह गांव वालों की सूचना पर कुकदुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना पश्चात शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है!

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शवों के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया गैस सिलेंडर में आग लगना प्रतीत होता है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button