सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 10 नवम्बर को विशाल यूनिटी मार्च का होगा आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेलयूनिटी मार्च सांसद श्री संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका से सुबह 10 बजे होगा प्रारंभपर 10 नवम्बर को विशाल यूनिटी मार्च का होगा आयोजन

कवर्धा, 9 नवंबर 2025। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए 10 नवंबर को जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सांसद श्री संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यूनिटी मार्च का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व, एकता और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, सिग्नल चौक पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। झण्डा चौक पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रीय एकता पर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ का आयोजन होगा, वहीं हाईस्कूल कैलाश नगर में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। ग्राम भागुटोला के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यूनिटी मार्च के मार्ग में स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। भोरमदेव आवासीय विद्यालय महराजपुर में समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण, उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह यूनिटी मार्च जिले में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और जन-जागृति का प्रतीक बनेगा।
[09/11, 6:26 pm] +91 81097 92835: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से अमरौड़ी को मिली 41.65 लाख की सौगात
भोरमदेव क्षेत्र में विकास की नई राह खोली
कवर्धा, 09 नवंबर 2025। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से आज भोरमदेव मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहठी के आश्रित ग्राम अमरौड़ी को मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत 41.65 लाख की विकास सौगात प्राप्त हुई। इस अवसर पर गांव में विधिवत पूजन-अर्चन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे गाँवों का संपर्क मुख्य मार्गों से सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा है कि कवर्धा विधानसभा का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि गाँव-गाँव तक समृद्धि पहुँचे, युवा आत्मनिर्भर बनें, और हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों। विकास केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह हर घर, हर गली, हर खेत तक पहुँचेगा।
जिलापंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने भूमिपूजन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना का उद्देश्य गांवों में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों की गति तेज़ी से बढ़ी है और जनहित की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि भोरमदेव क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है, और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यहां का प्रत्येक ग्राम विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। गौरव पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा जिले में हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना से ग्रामीण अंचलों का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम अमरौड़ी सहित आसपास के गांवों को अब पक्की सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री नीतेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बोड़ला श्री रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री लोकचंद साहू श्री मिलुराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री राजेश साहू, श्री चेतन विश्वकर्मा श्री अजय कौशिक श्री रम्भहन साहू श्री राजा कुंभकार, श्री खेला कुंभकार, श्री आजूराम सरपंच ग्राम पंचायत भरहठी, श्री सत्तेलाल पटेल उपसरपंच भरहठी, श्री कुपलाल साहू, श्री वंता साहू उपस्थित थे।
गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है-ग्रामवासी
ग्रामवासियों ने बताया कि यह गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि विकास की डगर है। इससे गाँव का समग्र रूप से कायाकल्प होगा। ग्रामीणों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापन किया।




